फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired soldier body found in Ramgarh Tal at Gorakhpur

गोरखपुर: रामगढ़ताल में मिला रिटायर सैनिक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 31 Jul 2021 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

आशंका व्यक्त की जा रही है कि ताल में गिरने से उनकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Retired soldier body found in Ramgarh Tal at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल में शुक्रवार को रिटायर सैनिक राजाराम निषाद (62) का शव मिला है। झरना टोला निवासी राजाराम शहर में एक मैरिज हाउस भी चलाते थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ताल में गिरने से उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के झरनाटोला निवासी जय माता मैरिज हाल के मालिक व पूर्व सैनिक राजाराम निषाद खाने-पीने के शौकीन थे। अक्सर वह शाम को नौकायन के पास जाकर बैठा करते थे। शुक्रवार को उनका शव मिला। 
विज्ञापन


उनके बड़े पुत्र अरुण निषाद ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की सुबह वे घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। इस बीच शाम छह बजे खबर आई कि उनका शव आरकेबीके के पास रामगढ़ताल से बरामद हुआ है। सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुवार को भी मिला था शव
गुरुवार की देर रात रामगढ़ताल पुलिस ने मोहद्दीपुर एसटीपी के पास से 27 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed