{"_id":"6433a7bc2ff21855df011026","slug":"retired-railway-officer-money-stolen-in-gorakhdham-express-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखधाम एक्सप्रेस में सेवानिवृत्त रेल अधिकारी के रुपये चोरी, अटेंडेंट पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखधाम एक्सप्रेस में सेवानिवृत्त रेल अधिकारी के रुपये चोरी, अटेंडेंट पर केस दर्ज
Mon, 10 Apr 2023 11:37 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:37 AM IST
सार
ट्रेन के खलीलाबाद पहुंचने पर कोच अटेंडेंट अजीत श्रीवास्तव कूपे में पहुंचा। चादर, तकिया व कंबल के साथ ही उनका पर्स भी लेकर चला गया। पर्स नहीं मिलने पर अजीत से पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखधाम एक्सप्रेस से गोरखपुर आ रहे पूर्वोत्तर रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी ओंकारनाथ वर्मा के 30 हजार रुपये चोरी हो गए। वह एसपी प्रथम श्रेणी के कूपे में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कोच अटेंडेंट पर चाेरी का संदेह जताकर मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहद्दीपुर के श्रीरामपुरम काॅलोनी निवासी ओंकारनाथ वर्मा ने जीआरपी थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि सात अप्रैल को वह गोरखनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली से गोरखपुर आ रहे थे। वह एससी प्रथम श्रेणी कोच में डी कूपे की सीट नंबर 12 पर बैठे थे। शनिवार रात को अपना पर्स सिर के पास रखकर सो गए। उसमें 30 हजार रुपये थे।
आठ अप्रैल की सुबह बस्ती पहुंचने पर सीट से उतरकर नीचे बैठ गए। ट्रेन के खलीलाबाद पहुंचने पर कोच अटेंडेंट अजीत श्रीवास्तव कूपे में पहुंचा। चादर, तकिया व कंबल के साथ ही उनका पर्स भी लेकर चला गया। पर्स नहीं मिलने पर अजीत से पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। थाना जीआरपी प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।