फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired railway officer money stolen in Gorakhdham Express

Gorakhpur News: गोरखधाम एक्सप्रेस में सेवानिवृत्त रेल अधिकारी के रुपये चोरी, अटेंडेंट पर केस दर्ज

Mon, 10 Apr 2023 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 11:37 AM IST
सार

 ट्रेन के खलीलाबाद पहुंचने पर कोच अटेंडेंट अजीत श्रीवास्तव कूपे में पहुंचा। चादर, तकिया व कंबल के साथ ही उनका पर्स भी लेकर चला गया। पर्स नहीं मिलने पर अजीत से पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Retired railway officer money stolen in Gorakhdham Express
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखधाम एक्सप्रेस से गोरखपुर आ रहे पूर्वोत्तर रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी ओंकारनाथ वर्मा के 30 हजार रुपये चोरी हो गए। वह एसपी प्रथम श्रेणी के कूपे में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कोच अटेंडेंट पर चाेरी का संदेह जताकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर के श्रीरामपुरम काॅलोनी निवासी ओंकारनाथ वर्मा ने जीआरपी थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि सात अप्रैल को वह गोरखनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली से गोरखपुर आ रहे थे। वह एससी प्रथम श्रेणी कोच में डी कूपे की सीट नंबर 12 पर बैठे थे। शनिवार रात को अपना पर्स सिर के पास रखकर सो गए। उसमें 30 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


आठ अप्रैल की सुबह बस्ती पहुंचने पर सीट से उतरकर नीचे बैठ गए। ट्रेन के खलीलाबाद पहुंचने पर कोच अटेंडेंट अजीत श्रीवास्तव कूपे में पहुंचा। चादर, तकिया व कंबल के साथ ही उनका पर्स भी लेकर चला गया। पर्स नहीं मिलने पर अजीत से पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। थाना जीआरपी प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed