{"_id":"658f25d2e75faa0f640027c8","slug":"retired-railway-employees-honored-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-416198-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सम्मानित हुए सेवानिवृत्त होने वाले रेलवे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सम्मानित हुए सेवानिवृत्त होने वाले रेलवे कर्मचारी
विज्ञापन
गोरखपुर। 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य इंजीनियर/निर्माण बीके सिंह, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण वीके शर्मा, सहायक इंजीनियर/निर्माण एके उपाध्याय, निजी सचिव महाप्रबंधक कार्यालय मधुसूदन, सहायक वाणिज्य प्रबंधक शिव कुमार सागर, निजी सचिव मंगल प्रसाद राम शामिल रहे।
26 अराजपत्रित कर्मचारियों को मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन अवधेश कुमार ने गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/अराजपत्रित बीके द्विवेदी एवं कार्मिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। संवाद