फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired railway employee Omshankar Shahi was duped of Rs 45,000 from his bank account on the pretext of pension update.

Gorakhpur News: सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 45 हजार की धोखाधड़ी

Wed, 13 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employee Omshankar Shahi was duped of Rs 45,000 from his bank account on the pretext of pension update.
गगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने मंगलवार को एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी ओमशंकर शाही को पेंशन अपडेट का झांसा देकर बैंक खाते से करीब 45 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

ओमशंकर शाही ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को विभागीय अधिकारी बताकर पेंशन अपडेट करने का झांसा दिया और आधार कार्ड सहित अन्य जानकारी व्हाट्सएप पर मांगी। पीड़ित के अनुसार, जालसाज ने ओटीपी लेकर खाते से 45,014 की रकम निकाल ली। रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने गगहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed