{"_id":"6073c80d8ebc3ee64f1ceec7","slug":"retail-vegetables-will-not-sell-in-mahewa-mandi-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: गोरखपुर के इस मंडी में नहीं होगी फुटकर सब्जियों की बिक्री, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: गोरखपुर के इस मंडी में नहीं होगी फुटकर सब्जियों की बिक्री, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
Mon, 12 Apr 2021 09:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
महेवा मंडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर के महेवा मंडी में फुटकर सब्जी की बिक्री पर मंडी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि यदि कोई फुटकर सब्जी बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आढ़तियों को भी कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट व मंडी के सभापति अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार दोपहर मंडी प्रशासन और आढ़तियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि फुटकर सब्जी मंडी तत्काल प्रभाव से बंद की जा रही है। इसके कारण मंडी में ज्यादा भीड़ होती है। सभी आढ़ती मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें।
गल्ला मंडी में सब्जी की गाड़ियों को व्यवस्थित ढंग से लगाएं ताकि रास्ता बाधित न हो। सभी मास्क का प्रयोग करें। आढ़ती सेनेटाइजर और मास्क रखें। यदि किसी खरीदार के पास मास्क नहीं है तो उसे दुकानदार अपनी तरफ से मास्क उपलब्ध कराएं। मंडी में किसानों के लिए कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। किसानों का माल बिकवाने के लिए सब्जी आढ़ती उनका सहयोग करें।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि कोरोना के मामले लगातार बढ़ते रहे तो आगे ऑड ईवन फार्मूला भी अपनाया जा सकता है। कहा कि आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। यदि इस तरह के मामले सामने आते हैं तो पुन: बैठक कर इसकी समीक्षा की जाएगी।
मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने कोरोना को लेकर भी आढ़तियों को जागरूक किया। इस अवसर पर राजू सोनकर, अवध कुमार गुप्ता, हाजी याकुब रमजान मेकरानी, विनोद दूबे, जॉन मोहम्मद व मो. अय्यूब आदि व्यापारी मौजूद रहे।