फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   results of competition organized in Maa Tujhe Pranam declared in Gorakhpur

मां तुझे प्रणाम: नतीजे घोषित, पुरस्कृत होंगे विजेता

Mon, 23 Aug 2021 03:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Aug 2021 03:56 PM IST
सार

निर्णायक मंडल ने प्रतिभा को सराहा, प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह रहा।

विज्ञापन
results of competition organized in Maa Tujhe Pranam declared in Gorakhpur
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की अनूठी मुहिम ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में आयोजित फैंसी ड्रेस, निबंध-कविता लेखन और ड्राइंग कंप्टीशन के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए हैं। प्रतिभागियों की श्रेष्ठ एंट्री चयनित की गई है। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार प्रदान करने की तिथि व स्थान जल्द ही बताया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर व आसपास के जिलों में मां तुझे प्रणाम संग आजादी का उत्सव मनाने का जबरदस्त उत्साह रहा है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, निबंध-कविता लेखन प्रतियोगिता और ड्राइंग कंप्टीशन के लिए बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन आए। प्रतिभागियों ने थीम आधारित चित्र बनाए। निबंध व कविताएं लिखकर भेजीं।
विज्ञापन


आजादी के दीवानों को समर्पित ड्रेस पहनाकर फोटो खिंचवाई और भेज दिया। इन आवेदनों को चंद्रकांति रमावती आर्य (सीआरडी) महिला पीजी कॉलेज की विजुअल आर्ट (दृश्य कला) की छात्रा सुष्मिता गुप्ता, अर्चिता पांडेय, ज्योति कुमारी और सौम्या राजभर ने देखा। एक-एक मानक को परखा, फिर नतीजा घोषित किया है। विजेताओं में गोरखपुर, बस्ती मंडल के प्रतिभागियों के नाम हैं। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों के उत्साह व प्रतिभा की सराहना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं विजेता
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: अदिती, अमायरा, आरव सिंह, जायश सिंह, प्रियल सिन्हा, दिव्यांशी राय, कृषिका जुनेजा, श्रेष्ठ भूषण।

ड्राइंग कंप्टीशन: मेरा सैनिक मेरा अभिमान
- अभिनंदन पाल, मुस्कान मद्धेशिया, श्रुति सिंह, आर्यन मौर्य, शानवी सिंह, वेदांग श्रीवास्तव, आराध्या सिंह, अद्विक द्विवेदी, अर्पिता राय।

निबंध व कविता लेखन प्रतियोगिता: मेरा सैनिक मेरा अभिमान
- नमन शंकर, पल्लवी,  मोहम्मद हमजा, राज दुबे, जया पांडेय, माही सिंह, सूर्यांश सिंह, सृष्टि त्रिपाठी, इशिका गुप्ता, करीना चौहान,  श्रेया गुप्ता, रोशन कुमार यादव, अनन्या पाठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed