फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Result not released for the 2025-26 part-time PhD session.

डीडीयू : पार्ट टाइम पीएचडी आवेदकों को परिणाम का इंतजार

Wed, 10 Jun 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Result not released for the 2025-26 part-time PhD session.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से सत्र 2025-26 में पार्ट टाइम पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अभी भी परिणाम का इंतजार है। करीब एक से डेढ़ महीने पहले साक्षात्कार दे चुके अभ्यर्थी इसे लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

डीडीयू में सत्र 2025-26 की पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई थी। फूल टाइम पीएचडी के लिए शोध पात्रता परीक्षा और फिर साक्षात्कार उत्तीर्ण करना होता है, जबकि पार्ट टाइम के लिए सिर्फ साक्षात्कार होता है। शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम आने के बाद फूल टाइम और पार्ट टाइम पीएचडी में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन


पीएचडी की कुल 1011 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनमें फूल टाइम पीएचडी के लिए 956 और पार्ट टाइम के लिए 55 सीटें तय थीं। यानी लगभग 956 सीटों वाले फूल टाइम में प्रवेश ले लिया गया लेकिन 55 सीटों पर परिणाम भी जारी नहीं किए जा सके। इन 55 सीटों के लिए कुल 150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अभ्यर्थी ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनके विषय के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। तब बताया गया था कि जल्द ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूछने पर अभी भी यही बताया जाता है कि जल्द ही परिणाम जारी हो जाएगा।

बोले जिम्मेदार
पार्ट टाइम पीएचडी के सभी विषयों के रिजल्ट तैयार कर लिए गए हैं। रिजल्ट अप्रूवल के लिए भेजा गया है। अप्रूवल के बाद जल्द ही लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
- प्रो. दिनेश यादव, निदेशक, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed