{"_id":"5f4644808ebc3e411324b9db","slug":"result-declared-for-btech-mba-and-msc-of-mmmut-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी के बीटेक, एमबीए एवं एमएससी का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी के बीटेक, एमबीए एवं एमएससी का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
Wed, 26 Aug 2020 04:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बीटेक, एमबीए एवं एमएससी (फिजिक्स) पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट देखने के लिए छात्र या उनके अभिभावक को विवि की वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध लिंक को क्लिक कर उस पर संबंधित छात्र/छात्रा का अनुक्रमांक डालना होगा। अनुक्रमांक डालते ही संबंधित छात्र-छात्र के प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के सभी सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम एक साथ प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन
इन परिणामों की घोषणा के साथ ही विवि के शत प्रतिशत पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल घोषित हो गए हैं। विवि ने एमटेक एवं एमसीए पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के परीक्षाफल पहले ही घोषित कर दिए थे क्योंकि इन पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर में केवल प्रोजेक्ट/ लघु शोध होता है, जिसकी मौखिकी काफी पहले संपन्न हो गई थी।
विज्ञापन
इसी प्रकार, सभी पाठ्यक्रमों के अन्य वर्षों (प्रथम, द्वितीय, तृतीय, जैसा भी हो) के छात्र-छात्राओं को भी विवि ने विद्या परिषद् द्वारा निर्धारित फ़ॉर्मूले के अनुसार प्रोन्नत कर अगस्त के पहले सप्ताह में ही परिणाम घोषित कर दिए थे, जिससे कि उनकी पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 31 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा सकें।