फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Restaurants, abundance of filth in the streets...be alert otherwise you will fall ill

Gorakhpur News: गली-मोहल्लों में रेस्टोरेंट, गंदगी की भरमार- सजग रहें नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानिए कैसे

Thu, 04 Apr 2024 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 04 Apr 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
Restaurants, abundance of filth in the streets...be alert otherwise you will fall ill
घोष कंपनी स्थित दुकान में पिज्जा बनाती लड़की। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। आप भी सस्ते के लालच में खाने-पीने का सामान ऑनलाइन बुक कर रहे हैं तो सजग रहें। अनजाने में आप खुद अपनी सेहत बिगाड़ रहे हैं। सस्ते में मिलने वाले पिज्जा-बर्गर और चिकन की हकीकत यह है कि गली-मोहल्लों में खुलीं दुकानों और रेस्टोरेंट से ये ऑर्डर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहां सफाई और खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का खास ख्याल नहीं रखा जाता है। ऐसे में ऑर्डर पर खाने-पीने का सामान मंगाते समय ध्यान दें कि इन दुकान-रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का ख्याल रखा जाता है या नहीं।
विज्ञापन


व्यस्त जीवनशैली और बदलते दौर में घर बैठे खाना मंगाने का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। गोरखपुर की बात करें तो यहां पर पिज्जा-बर्गर के अलावा नाॅनवेज की मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन सस्ते के चक्कर में लोग जो खाना मंगा रहे हैं, वह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में ऐसी कई दुकानें हैं जिसे सामने से किसी ने नहीं दिखा, लेकिन वहां दिनभर में सैंकड़ों ऑर्डर आ रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के कई इलाकों में खाद्य सामग्रियों की दुकानों और रेस्टोरेंट का दौरा किया तो हकीकत डरावनी नजर आई।

Restaurants, abundance of filth in the streets...be alert otherwise you will fall ill
स्टेशन रोड में खुले में रखा नॉन वेज। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन रोड के एक छोला-भटूरा की दुकान पर पहुंचे तो वहां झाड़ू लगाई जा रही थी। धूल उड़कर उसी कड़ाही में जा रही थी, जिसमें भटूरे छाने जा रहे थे। उधर पैकिंग कर रहे युवक से पूछा गया तो उसने बताया कि सारा ऑनलाइन ऑर्डर जा रहा है।

स्टेशन रोड, इंदिरा बाल विहार के पास आपको हमेशा 5-10 की संख्या में डिलीवरी ब्वॉय देखने को मिल जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आसपास की दुकानों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने सामान का रेट बाकी दुकानों से कम रखा है।

लोग वहां से ऑर्डर करना शुरू कर देते हैं, लेकिन इन दुकानों पर सफाई की कोई भी व्यवस्था नहीं है। पिज्जा-बर्गर या अन्य चीजों को बनाने में किस तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है, किसी को नहीं पता।
खुले में ही बन रहा पिज्जा

घोष कंपनी चौराहे के पास एक छोटी सी पिज्जा की दुकान है। आप अगर इसे सामने से देखें तो ये नहीं लगेगा कि यहां पर कोई पिज्जा की दुकान भी है, लेकिन यहां पर दिनभर अलग-अलग ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म के डिलीवरी बॉय देखने को मिल जाएंगे।

इस दुकान का पिज्जा बाजार से सस्ता है। इसीलिए यहां के काफी ऑर्डर आते हैं और डिलीवरी बॉय भी ऑर्डर लेने को तैयार रहते हैं। दुकान में जहां पैकिंग हो रही, वहीं पिज्जा बनता है। प्याज, पनीर से लेकर उसमें डालने वाले सभी सामान खुले में रखे हुए हैं। यहां हाईजीन का नामो निशान नहीं था।

Restaurants, abundance of filth in the streets...be alert otherwise you will fall ill
रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क किनारे बिरयानी की दुकान - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड : खुले में रखा नॉन-वेज
स्टेशन रोड पर कई दुकानों में नॉन-वेज के काफी ऑर्डर आते हैं। सस्ता मिलने की वजह से लोग केवल भोजन का फोटो देखकर ऑर्डर कर देते हैं, लेकिन यहां पर ज्यादातर दुकानों के सामने आप काे खुले में मीट देखने को मिल जाएगा। इस पर मक्खियां उड़ रही हैं, सड़क की धूल भी वहां पड़ रही है।

यही देखकर बहुत सारे ग्राहक आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले ग्राहक को यह नहीं पता। आप ऑर्डर करते हैं और पांच मिनट में ही उसे गर्म करके पैक कर दिया जाता है। जल्द डिलीवरी के लिए डिलीवरी बॉय वहां पर पहले से ही खड़े रहते हैं।

बिरयानी और पिज्जा की सबसे ज्यादा मांग
डिलीवरी करने वाले शुभम ने बताया कि वह पिछले एक साल से फूड डिलीवरी का काम कर रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा बर्गर, पिज्जा, बिरयानी के ऑर्डर आते हैं। इतने समय से काम करते-करते यह समझ में आ गया कि किस दुकान पर सबसे ज्यादा ऑर्डर आते हैं इसीलिए खाली समय में उस दुकान के सामने खड़े रहते हैं कि ऑर्डर जल्दी मिल जाए।

शुभम ने बताया कि पिज्जा-बर्गर के सबसे ज्यादा ऑर्डर इंदिरा बाल विहार की दुकानों पर आते हैं। इसके अलावा घोष कंपनी स्थित दुकान पर पिज्जा के बहुत ऑर्डर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed