फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Resolution Day: Five out of 22 cases resolved

समाधान दिवस : 22 मामलों में पांच निस्तारित

Fri, 21 Aug 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Resolution Day: Five out of 22 cases resolved
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में बृहस्पतिवार को आयोजित प्राधिकरण समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले नक्शे से जुड़े पहुंचे। इसके अलावा भूमि, संपत्ति नामांतरण और अवैध निर्माण से संबंधित शिकायतें भी लोगों ने रखीं। राप्ती सभागार में आयोजित समाधान दिवस में कुल 22 आवेदकों ने अपनी समस्याएं जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के सामने रखीं। इनमें पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मोहम्मद नगर काॅलोनी पादरी बाजार निवासी आरिफ शरीफ ने स्वीकृत मानचित्र में आ रही कमियों की शिकायत की। उपाध्यक्ष ने सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। राघवेंद्र ने संपत्ति के नामांतरण का आवेदन दिया जिस पर संयुक्त सचिव अजय कुमार को जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं उनौला निवासी उमाशंकर ने कॉलोनी का लेआउट स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया, इस पर सहायक नगर नियोजक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

---------
समाधान दिवस की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर
जीडीए क्षेत्र में आने वाले लोगों में अभी भी समाधान दिवस को लेकर जागरूकता की कमी है। कई लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि जीडीए में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित होता है। लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए शहर में 13 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। समाधान दिवस में प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, मुख्य अभियंता किशन सिंह, संयुक्त सचिव अजय कुमार और अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed