{"_id":"69c995ec1d1a54235c0b9e0f","slug":"residents-of-taranagari-colony-said-there-is-a-danger-of-falling-due-to-the-mud-on-the-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1273696-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाला जाम, एक साल से सड़क पर बह रहा पानी...आने-जाने में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाला जाम, एक साल से सड़क पर बह रहा पानी...आने-जाने में बढ़ी परेशानी
Mon, 30 Mar 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- तारानगरी कॉलोनी के लोग बोले- सड़क पर फैले कीचड़ से गिरने का बना रहता है खतरा
- नगर निगम और पार्षद से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
- घर पर दिखाने के लिए लगीं टोटियां, नहीं आता पानी
गोरखपुर। तारानगरी कॉलानी की बदहाल सड़क पर करीब एक साल से नाली का गंदा पानी बह रहा है। सड़क पर जमी काई और कीचड़ के कारण दुर्घटना की आशंका तो बनी ही हुई है लोग बदबू से भी परेशान हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय माता मंदिर, तारानगरी कॉलोनी, मोगलहा रोड, सेमरा नंबर दो में लगभग एक साल से मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने की समस्या बनी हुई है। इस वजह से सड़क पर गड्ढे भी बन गए हैं। यहां फिसलकर या गड्ढे में पहिया पड़ने के कारण संतुलन बिगड़ने से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। गंदा पानी जमने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
मोहल्ले के राकेश मिश्र ने बताया कि टूटी-फूटी सड़क की समस्या पहले से ही बनी हुई थी। अब नाली का गंदा पानी परेशान करता है। संभलकर न चलें तो पैदल जा रहे लोगों के भी गिरने की आशंका बनी रहती है। कई बार वह गिरते-गिरते बचे हैं। कॉलोनी के सुशील सिंह ने बताया कि नाली को नाले से कनेक्ट नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
उधर, गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पूरे मोहल्ले में एक साल पहले ही स्वच्छ जलापूर्ति के लिए कनेक्शन कर टोटियां लगा दी गई थीं लेकिन पानी अब तक नहीं आया। लोगों का आरोप है कि पार्षद और नगर से कई बार अलग-अलग लोगों ने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।