फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Residents allege that garbage remains untreated for weeks, and despite complaints, no solution is found.

Gorakhpur News: कूड़े-कचरे का लगा अंबार, सड़क से आना-जाना दुश्वार

Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Residents allege that garbage remains untreated for weeks, and despite complaints, no solution is found.

विज्ञापन
- लोगों का आरोप, हफ्तों तक पड़ा रहता है कूड़ा, शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा है समाधान
- लोगों ने बताया कि बदबू से परेशानी और बढ़ गई है, आने-जाने में होती है समस्या


गोरखपुर। मोहद्दीपुर कॉलोनी में हफ्तों तक कूड़ा-कचरा पड़ा रहता है। बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह तक गली में कूड़ा पड़ा रहता है, कचरा लेने वाली गाड़ी हफ्तों तक नहीं आती है। इसकी शिकायत नगर निगम से लगातार करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। एक सप्ताह तक कूड़ा -कचरा ले जाने वाली गाड़ी के न आने के चलते दुर्गंध से रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी पिछले एक महीने से बनी हुई है।

कॉलोनी के गली नंबर तीन में सड़क पर पोल के किनारे कूड़ा- कचरा पड़ा रहता है, जिसके सड़न की बदबू ने मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कॉलोनी के राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि कई घरों के पांच-छह दिनों का कूड़ा-कचरा पोल के पास पड़ा है। कचरा ले जाने वाली गाड़ी एक सप्ताह बाद आती है। मोहल्ले के संजीव कुमार ने बताया कि सड़क से जाने पर दुर्गंध के चलते नाक ढककर जाना पड़ रहा है। इससे निकल रहे बदबू के चलते घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। इस समस्या के संदर्भ में नगर निगम से लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




मोहद्दीपुर में हर जगह कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी जाती है। अगर कहीं समस्या है तो जांच कर समाधान किया जाएगा। - प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed