फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Republic Day program to be held in police lines, Mohan Bhagwat will hoist the flag in Gorakhpur

गणतंत्र दिवस: गोरखपुर में झंडा फहराएंगे मोहन भागवत, होंगे कई कार्यक्रम, पुलिस लाइंस में मुख्य समारोह

Sun, 26 Jan 2020 03:04 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 26 Jan 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
Republic Day program to be held in police lines, Mohan Bhagwat will hoist the flag in Gorakhpur
गोरखपुर में झंडा फहराएंगे मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। सरसंघचालक मोहन भागवत सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर के पास ही नगर निगम के मैदान में आज सुबह 9 बजे झंडा फहराएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


यह पहला मौका होगा, जब आरएसएस प्रमुख गणतंत्र दिवस पर गोरखपुर में रहेंगे। वह सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। उनका प्रवास 27 जनवरी तक रहेगा।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शनिवार को ही पूरी कर ली गई।

एसएसपी दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम शुरू होंगे। 9:38 बजे मुख्य अतिथि एडीजी जोन दावा शेरपा परेड का निरीक्षण करेंगे। 10:45 बजे सराहनीय सेवा सम्मान, चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने जिले के सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बताया कि पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा में तैनात रहेगी। यह देश का त्योहार है। किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु या सामान दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

सुबह क्रास कंट्री रेस होगी, अस्पतालों, मलिन बस्तियों की होगी सफाई

रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। 10 बजे सभी स्कूलों में झंडा फहराया जाएगा। सुबह क्रास कंट्री रेस से कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा जो देर शाम तक जारी रहेगा। कुलपति प्रो वीके सिंह गोरखपुर यूनिवर्सिटी, कमिश्नर जयंत नार्लिकर कमिश्नरी और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान स्कूल बच्चों की तरफ से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार वालों को डीएम सम्मानित भी करेंगे।

सुबह सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के बाद उनका माल्यार्पण किया जाएगा। दोपहर में मलिन बस्तियों की सफाई की जाएगी। जिला अस्पताल में मरीजों, जेल में कैदियों और कुष्ठ आश्रम में मिठाई व फलों का वितरण होगा। शहीद स्थली चौरीचौरा और डोहरिया कला में भी अधिकारी फूल चढ़ाएंगे।

कमिश्नर, डीएम ने बधाई दी
कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने क्रमश: मंडल और जिले के लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सबके सुख-समृद्धि तथा बहुमुखी विकास की कामना की है। कहा कि गणतंत्र दिवस का हमारे सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष हमारे सामाजिक और हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों, दायित्वों का स्मरण कराता है। संविधान में नागरिकों को स्वतंत्रता, सुरक्षा, समानताएं, आर्थिक विकास की जो गारंटी दी गई है उसे सुनिश्चित कराने के लिए हम कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed