{"_id":"67ac41300c75df51790d2234","slug":"rent-of-gorakhpur-municipal-corporation-shops-will-have-to-be-deposited-time-limit-fixed-for-depositing-tax-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम की दुकानों का किराया नहीं दिया....होगी ये कार्रवाई, कर निरीक्षकों को करनी है तय वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम की दुकानों का किराया नहीं दिया....होगी ये कार्रवाई, कर निरीक्षकों को करनी है तय वसूली
Wed, 12 Feb 2025 12:05 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:05 PM IST
सार
नगर निगम ने दुकानों का किराया बढ़ाया था जिसका दुकानदार विरोध कर रहे थे। हालांकि दो हजार में से करीब 1300 दुकानदारों ने किराया जमा कर दिया है। बाकी बचे दुकानदारों से नगर आयुक्त ने जल्द बकाया वसूलने के निर्देश दिए हैं। कर विभाग की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने कर वसूली में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
नगर निगम भवन
- फोटो : स्त्रोत- एक्स
विस्तार
नगर निगम की दुकानों का किराया न जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानों का किराया तय होने के बावजूद किराएदारों ने पूर्ण या आंशिक भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
नगर निगम ने दुकानों का किराया बढ़ाया था जिसका दुकानदार विरोध कर रहे थे। हालांकि दो हजार में से करीब 1300 दुकानदारों ने किराया जमा कर दिया है। बाकी बचे दुकानदारों से नगर आयुक्त ने जल्द बकाया वसूलने के निर्देश दिए हैं। कर विभाग की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने कर वसूली में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि प्रत्येक कर निरीक्षक प्रतिदिन न्यूनतम 10 घरों से वसूली सुनिश्चित करें। हर कर निरीक्षक कम से कम 70 प्रतिशत घरों से हाउस टैक्स की वसूली करें। जीआईएस नोटिस वितरण की धीमी गति पर उन्होंने निर्देश दिए कि इसे हर हाल में 28 फरवरी तक पूरा करें।
विज्ञापन
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि 33 वार्डों में जीआईएस नोटिस का वितरण पूरा हो चुका है। वहीं 25 वार्डों में 75 प्रतिशत नोटिस वितरित हो गया है। बाकी बचे 10 वार्डों के नोटिस हाल ही में प्राप्त हुए हैं। इसे भी 28 फरवरी तक वितरित कर दिया जाएगा।