{"_id":"61e8f01b57edfb43d343efe1","slug":"remain-in-discussion-sadar-mla-radha-mohan-das-agarwal-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गोरखपुर शहर से टिकट कटने के बाद नगर विधायक ने पोस्ट की ये कविता, यूजर ने पूछा- कहां से लड़ेंगे डॉक्टर साहब?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: गोरखपुर शहर से टिकट कटने के बाद नगर विधायक ने पोस्ट की ये कविता, यूजर ने पूछा- कहां से लड़ेंगे डॉक्टर साहब?
Thu, 20 Jan 2022 10:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:47 AM IST
सार
दिनभर चर्चा में बने रहे, सदर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल। फेसबुक पर महाराणा प्रताप को लेकर पोस्ट की कविता। यूजर ने पूछा, आप कहां से लड़ेंगे डॉक्टर साहब?
विज्ञापन
नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल। (फाइल)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर बुधवार को महाराणा प्रताप ट्रेंड करते रहे। इन दिनों शहर की चर्चा में सबसे हॉट कैरेक्टर, सदर विधायक आरएमडी ने भी महाराणा प्रताप के चित्र के साथ कुछ लाइनें पोस्ट की हैं। उनके हर कदम से वास्ता रखने वाले, दिन भर उनकी पोस्ट की हर लाइन का निहितार्थ तलाशते रहे। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर, सोशल मीडिया के करीब हर प्लेटफॉर्म पर शहरवासियों ने उन्हें अपने-अपने ढंग से याद किया।
विज्ञापन
सदर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, जला अस्थियां बारी-बारी, सुलगाई जिसने चिंगारी, जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर लिए बिना गर्दन का मोल, कलम आज उनकी जय बोल। इसके साथ लिखा कि महाराणा प्रताप के बलिदान की कल भी जरूरत थी, आज भी है और कल भी रहेगी। ..तो क्या माना जाए कि विधायक बलिदान के लिए तैयार हो गए। वे मुंह कब खोलेंगे, कब क्या बोलेंगे, इसकी कयासबाजी भी राजनीतिक हलके में चलती रही। चर्चाओं में लोगों ने उन्हें लखनऊ सपा दफ्तर तक भेज दिया था।
विज्ञापन
विधायक की पोस्ट पर करीब साठ लोगों ने कमेंट किए हैं। अधिकतर ने महाराणा प्रताप को नमन किया है। आनंद गुप्ता ने कमेंट किया कि ‘आप तो जनाधार वाले जमीनी नेता हो.. आपके लिए तो जनता किसी भी हद तक जाएगी... आपकी विकास और निर्माण पुरुष की छवि जन-जन के हृदय और मानस पटल पर सदैव अंकित रहेगी... आपका त्याग मिसाल बनेगा... आपको पार्लियामेंट में बोलते देखना चाहता हूं... ऐसे जनप्रतिनिधि को शत-शत नमन.. लव रिस्पेक्ट।
विज्ञापन
कमल किशोर गुप्ता ने कमेंट किया कि शुरूआत की बेला आन पड़ी है विधायक जी। नीतेश दुबे नामक यूजर ने पूछा कि आप कहां से लड़ेंगे डॉक्टर साहब?