{"_id":"69fb9e19c692c8f49f0de233","slug":"relief-for-patients-of-purvanchal-operations-will-also-be-conducted-for-congenital-facial-deformities-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1312276-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब एम्स गोरखपुर में भी हो सकेगी प्लास्टिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब एम्स गोरखपुर में भी हो सकेगी प्लास्टिक सर्जरी
Thu, 07 May 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में अब सर्जरी शुरू हो जाएगी। संस्थान के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग को नई विशेषज्ञ के रूप में डॉ. आस्था यादव का चयन किया गया है। सहायक आचार्य के रूप में उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
डॉ. आस्था यादव ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने क्लेफ्ट लिप रिपेयर और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में विशेष फेलोशिप प्रशिक्षण भी पूरा किया है। इस प्रशिक्षण के कारण उन्हें जन्मजात चेहरे की विकृतियों, पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा और जटिल प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में विशेष दक्षता हासिल है। उनके आने से एम्स में बर्न मैनेजमेंट, रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
इससे मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही मेडिकल छात्रों, रेजिडेंट चिकित्सकों और शैक्षणिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि डॉ. आस्था की विशेषज्ञता और अनुभव से पूर्वांचल बिहार व नेपाल के मरीजों को व्यापक लाभ मिलेगा।