{"_id":"609fe40f439c6438eb1ebb22","slug":"relative-beaten-by-miscreants-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने आए दो सगे भाईयों को पीटा, फूंक दी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने आए दो सगे भाईयों को पीटा, फूंक दी बाइक
Sat, 15 May 2021 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 May 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जलती बाइक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के औरहिया मंझरिया में रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने आए दो सगे भाई को कुछ लोगों ने शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उनकी बाइक भी फूंक दी। पिटाई से दोनों सगे भाईयों को गंभीर चोटें आईं। शनिवार को पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार औरहिया मंझरिया निवासी योगेंद्र यादव पुत्र जगराम यादव का आरोप है कि शुक्रवार को घर पर उसके रिश्तेदार मेंहदावल क्षेत्र के ददरा निवासी सुभाष यादव अपने भाई शंभू यादव के साथ शादी का कार्ड देने आए थे। लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उनके सगे पट्टीदार राजाराम, जितेंद्र, सुरेंद्र, कन्हैया उसके घर पर चढ़ आए।
आरोप है कि चारों लोग उसे अपशब्द कहने लगे। जबकि उनके घर आए रिश्तेदार उन लोगों को समझाने लगे। आरोप है कि चारों लोगों ने उनके रिश्तेदार सुभाष और शंभू को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से दोनों रिश्तेदारों को काफी चोटें आईं। आरोप है कि उनके रिश्तेदार की बाइक को भी लोग जला दिए। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।