{"_id":"61ab8366987ab432f41995c5","slug":"relationship-made-on-pretext-of-marriage-fled-to-mumbai-when-girl-pregnant-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, युवती के गर्भवती होने पर भाग गया मुंबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, युवती के गर्भवती होने पर भाग गया मुंबई
Sat, 04 Dec 2021 08:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:34 PM IST
सार
पंचायत बुलाकर आरोपी के पिता भाई ने पीड़िता और उसके परिजनों को अपमानित किया। पीड़िता के घर में घुसकर गर्भपात कराने का दबाव बनाया, विरोध पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र की किशोरी से उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। किशोरी गर्भवती हो गई और शादी का दबाव बनाई तो आरोपी मुंबई भाग गया। चार दिन पूर्व आरोपी के परिजनों ने पंचायत बुलाई और पीड़िता और उसके परिजनों को अपमानित किया। बाद में पीड़िता के घर में घुस कर गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया और विरोध पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर दुष्कर्म और उसके पिता-भाई पर घर में घुस कर धमकाने, जानमाल की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोरी को उसके गांव के ही युवक ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाया। किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुंबई भाग गया। आरोपी के पिता और भाई ने 30 नवंबर की रात नौ बजे पंचायत बुलाई। आरोप है कि आरोपी के पिता और भाई ने पंचायत में पीड़िता और उसके परिजनों को अपशब्द कहा।
विज्ञापन
उसके बाद पीड़िता और उसके परिजन अपने घर चले गए। आरोप है कि आरोपी के पिता और भाई समेत तीन लोग पीड़िता के घर पहुंच गए और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने शुक्रवार को इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसओ विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और उसके पिता और भाई पर घर में घुस कर जानमाल की धमकी देने व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।