फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rehearsal of Lok Sabha elections...a missed call, PM's tenure liked

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव का रिहर्सल...एक मिस्ड काॅल, पसंद आया पीएम का कार्यकाल

Thu, 29 Jun 2023 09:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of Lok Sabha elections...a missed call, PM's tenure liked
- गोरखपुर क्षेत्र में संपर्क करके 70 लाख लोगों से समर्थन लेने का लक्ष्य
विज्ञापन

- आज अंतिम दिन, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। संपर्क से समर्थन। भाजपा का यह अभियान भले ही प्रधानमंत्री के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के लिए शुरू किया गया है, लेकिन इसके मायने कई हैं। इससे लोकसभा चुनाव की तैयारी की रिहर्सल हो जाएगी और दूसरे कार्यकर्ता सक्रिय मोड में आ जाएंगे। पार्टी के पास भाजपा की नीतियां, रीतियों से इत्तेफाक रखने वालों का डेटा भी एकत्र हो जाएगा। इस अभियान में गोरखपुर क्षेत्र में 70 लाख लोगों के बीच जाकर जनता से समर्थन लेने लक्ष्य मिला है। शुक्रवार अंतिम दिन है और जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। पार्टी के लोग जनता के बीच जाकर कह रहे हैं भाई साइब, एक मिस्ड कॉल करिए और पीएम को समर्थन दीजिए।
भाजपा ने 21 जून से अभियान की शुरूआत की है। गोरखपुर क्षेत्र में 13 लोकसभा और 62 विधानसभा आते हैं। हर जगह बूथ स्तर पर 20-20 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। कार्यकर्ता घर घर संपर्क करने के साथ पार्टी का साहित्य और मोदी सरकार की उपलब्धियों से जुड़े पत्रक बांट रहे हैं। संपर्क टोली के सभी सदस्य पार्टी का पटका व टोपी पहनकर और हाथ में पार्टी का झंडा लेकर पहुंच रहे हैं। जिनसे संपर्क कर रहे हैं उसका सत्यापन भी तत्काल हो जा रहा है। सत्यापन के लिए जिस व्यक्ति से संपर्क किया है उससे पार्टी के टोल फ्री नंबर 9090992024 पर मिस्ड कॉल करानी है। जितने मिस्ड कॉल होंगे उतना ही संपर्क माना जाएगा।
विज्ञापन

--
हर विधानसभा में एक हजार विशिष्ट लोगों से संपर्क
भाजपा ने हर विधानसभा में एक हजार विशिष्ट लोगों से संपर्क का लक्ष्य अगल रखा है। इस वर्ग में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, साहित्यकार, समाजसेवी को रखा गया है। इनसे संपर्क के लिए सभी जगहों पर पार्टी के वरिष्ठ लोगों की टीमें बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
संपर्क से समर्थन अभियान के लिए बूथ स्तर से लेकर लोकसभा स्तर पर कार्यकर्ता लगाए गए हैं। पार्टी के सभी सांसद और विधायक भी सुबह से शाम तक अपने क्षेत्र में संपर्क कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि गोरखपुर क्षेत्र को मिले 70 लाख लोगों से संपर्क का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। रोजाना इसकी मानीटरिंग चल रही है।
सहजनानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed