{"_id":"5f12061e8ebc3e63cb7ee5e2","slug":"regular-flight-to-cullatta-and-prayagraj-gorakhpur-city-news-gkp3585451106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 25 जुलाई से गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान, जल्द ही जारी होगा नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: 25 जुलाई से गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान, जल्द ही जारी होगा नया शेड्यूल
Sat, 18 Jul 2020 09:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमान कंपनी इंडिगो ने 25 जुलाई से कोलकाता और प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान शुरू करने का निर्णय किया है। विमान कंपनी के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुक्रवार को मुहर लगा दी। वर्तमान में यह विमान, सप्ताह में सिर्फ चार दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को उड़ान भरता है।
लॉकडाउन के बाद 26 जून से इंडिगो ने गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू किया था। मगर यात्रियों की संख्या कम होने पर कंपनी ने एक जुलाई से सप्ताह में सिर्फ चार दिन उड़ान करने का निर्णय लिया था। सुबह आठ बजे कोलकाता से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट 8.30 बजे प्रयागराज जाती है।
11.10 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने के बाद 11.40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। विमान के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि 25 जुलाई से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान होगी। जल्द ही नया शेड्यूल जारी होगा।