फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   regular flight to cullatta and prayagraj

खुशखबर: 25 जुलाई से गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान, जल्द ही जारी होगा नया शेड्यूल

Sat, 18 Jul 2020 09:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
regular flight to cullatta and prayagraj
फाइल फोटो।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमान कंपनी इंडिगो ने 25 जुलाई से कोलकाता और प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान शुरू करने का निर्णय किया है। विमान कंपनी के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुक्रवार को मुहर लगा दी। वर्तमान में यह विमान, सप्ताह में सिर्फ चार दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को उड़ान भरता है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद 26 जून से इंडिगो ने गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू किया था। मगर यात्रियों की संख्या कम होने पर कंपनी ने एक जुलाई से सप्ताह में सिर्फ चार दिन उड़ान करने का निर्णय लिया था। सुबह आठ बजे कोलकाता से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट 8.30 बजे प्रयागराज जाती है।
विज्ञापन


11.10 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने के बाद 11.40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। विमान के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि 25 जुलाई से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान होगी। जल्द ही नया शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed