{"_id":"6891ab209fa229d63905289e","slug":"registry-and-other-services-at-gorakhpur-post-office-stopped-due-to-software-failure-people-are-angry-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की कलाई न रह जाए सूनी: गोरखपुर डाक विभाग में सर्वर ठप- राखी रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की कलाई न रह जाए सूनी: गोरखपुर डाक विभाग में सर्वर ठप- राखी रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी ठप
Tue, 05 Aug 2025 12:26 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:26 PM IST
सार
4 अगस्त से देशभर में सेफ्टवेयर 2.0 पर काम होना था। डाक विभाग कई दिनों से अपडेशन काम में लगा हुआ था। दावा था कि सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। सोमवार से काम सुचारु रूप से होंगे। सोमवार को डाकघर खुले तो सेफ्टवेयर नहीं चला। इससे आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को भी डाक घर खुले तो सॉफ्टवेयर नहीं चला।
विज्ञापन
डाकघर गोरखपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाक विभाग में सॉफ्टवेयर अपडेशन लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मंगलवार को भी सुबह से सॉफ्टवेयर के न चलने से जिले भर के डाकघरों में काम बंद रहा। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नकदी जमा - निकासी व अन्य काम न होने से लोग परेशान रहे। मुख्य डाकघर में आए लोगों की कर्मचारियों से खूब नोकझोंक हुई। बेबस कर्मचारी व्यवस्था जल्द शुरू होने का आश्वासन देते रहे।
4 अगस्त से देशभर में सेफ्टवेयर 2.0 पर काम होना था। डाक विभाग कई दिनों से अपडेशन काम में लगा हुआ था। दावा था कि सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। सोमवार से काम सुचारु रूप से होंगे। सोमवार को डाकघर खुले तो सेफ्टवेयर नहीं चला। इससे आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को भी डाक घर खुले तो सॉफ्टवेयर नहीं चला।
बढ़ती भीड़ के बीच पता चला कि आज भी न तो रजिस्ट्री होगी और न स्पीड पोस्ट व अन्य काम तो लोग नाराज हो गए। मुख्य डाक घर में वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कर्मियों से लोगों की नोकझोंक हो गई। समझा बुझाकार लोगों को शांत किया किया।
विज्ञापन
कुरियर वालों की दुकानों पर बढ़ी भीड़
डाकघरों में स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री न होने से कुरियर वालों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई हैं। इसमें खासकर महिलाओं की भीड़ है जो अपने भाइयों के लिए राखी भेजने के लिए पहुंचीं हैं। लोगों का कहना है कि डाक विभाग को अपडेशन कार्य त्योहार बाद करना चाहिए था।