{"_id":"664a6a27cd757469d403ed06","slug":"registration-of-university-and-college-students-will-now-be-done-through-samarth-in-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-563007-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में अब समर्थ से होगा विश्वविद्यालय और कॉलेज के विद्यार्थियों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में अब समर्थ से होगा विश्वविद्यालय और कॉलेज के विद्यार्थियों का पंजीकरण
विज्ञापन
- सत्र 2024-25 से समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी प्रवेश से लेकर डिग्री की प्रक्रिया
- विश्वविद्यालय के साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों की बनेगी लॉगिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 से नए विद्यार्थियों का पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी की लॉगिन आईडी बनेगी, जिसके माध्यम से वह शुल्क जमा करने से लेकर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
समर्थ पोर्टल दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दो सप्ताह पहले कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में इस पर कार्य करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया था। इससे विद्यार्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षाओं तथा उपाधि तक की सभी क्रियाएं ऑनलाइन होंगी। साथ ही सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती, वेतन प्रोन्नति आदि भी समर्थ से होंगी।
विश्वविद्यालय की सभी गतिविधियों, हॉस्टल, खेल आदि को भी इसके माध्यम से देखा जा सकेगा। विश्वविद्यालय में संचालित सभी प्रोग्राम और उनमें आवश्यक पाठ्यक्रमों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
कोट...
विश्वविद्यालय की सभी प्रक्रियाओं को डिजिटल करने की दिशा में हम एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को एक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और त्रुटि रहित प्रणाली प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल विश्वविद्यालय को आधुनिकता की ओर ले जाएगी और सभी संबंधित पक्षों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति