{"_id":"5fdcfe4b8ebc3e3d564359d4","slug":"regional-board-office-will-verify-17-year-old-records-gorakhpur-city-news-gkp377413653","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल पुराने रिकॉर्ड का सत्यापन करेगा क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय, नहीं लगाना पड़ेगा मुख्यालय का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल पुराने रिकॉर्ड का सत्यापन करेगा क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय, नहीं लगाना पड़ेगा मुख्यालय का चक्कर
Sat, 19 Dec 2020 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अंकपत्र और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बोर्ड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ऐसे विद्यार्थी जिला विद्यालय निरीक्षक की मदद से क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालयों से प्रमाणपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे। इसे लेकर सचिव का आदेश गोरखपुर के क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय में पहुंचा है।
आदेश के मुताबिक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के पास पूरे रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। यूपी बोर्ड के 2003 से 2020 तक के परीक्षाफलों का सत्यापन बोर्ड की वेबसाइट (upmsp. edu. in) पर उपलब्ध है। यूपी बोर्ड सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकार क्षेत्र की सूची भी भेज दी है।
सचिव की ओर से इससे पूर्व में भी 14 अक्तूबर 2020 को भी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों के सत्यापन के संबंध में सूचना भेजी गई थी। सूचना भेजे जाने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से किसी भी सत्यापन के लिए सीधे यूपी बोर्ड मुख्यालय से संपर्क किया जा रहा है। इस बात को देखते हुए बोर्ड ने एक बार फिर जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के वर्ष 2003 से 2020 तक के परीक्षाफलों से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट से ऑनलाइन किया जा सकता है। बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम से विवरण अलग होने की स्थिति में प्रकरणों का सत्यापन क्षेत्रीय कार्यालयों से किए जाने का निर्देश मिला है। जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर इसकी सूचना प्रेषित की गई है। -आरपी सिंह, उपसचिव, क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय, गोरखपुर