{"_id":"6a9b2ed13e3f5ff16b0e5664","slug":"redeveloped-nandan-van-park-brings-increased-greenery-to-the-railway-colony-park-now-features-modern-amenities-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1440534-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुनर्विकसित नंदन वन पार्क से रेलवे कॉलोनी में बढ़ी हरियाली, आधुनिक सुविधाओं से सजा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुनर्विकसित नंदन वन पार्क से रेलवे कॉलोनी में बढ़ी हरियाली, आधुनिक सुविधाओं से सजा पार्क
Sat, 05 Sep 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की रेलवे स्टेडियम कॉलोनी स्थित नंदन वन पार्क को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया गया है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कॉलोनी की बच्ची से फीता कटवाकर पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पार्क के सुंदरीकरण के तहत करीब 200 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। इनमें मौलश्री, मोरपंखी, चांदनी, अशोक, चंपा, मोगरा और कश्मीरी गुलाब शामिल हैं। पार्क में त्रिभुजाकार वॉकिंग पाथवे, हरी घास, आकर्षक प्रवेश द्वार, एलईडी लाइट और हाईमास्ट लाइट भी लगाई गई हैं।
महाप्रबंधक ने पार्क का निरीक्षण करने के साथ पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पार्क को आधुनिक रूप देने का उद्देश्य रेलकर्मियों और उनके परिवारों को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। पुनर्विकसित पार्क से बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही कॉलोनीवासियों को टहलने, शारीरिक फिटनेस और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी। पार्क लोगों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।