{"_id":"5ea98e2b8ebc3e9092148d78","slug":"red-signal-of-the-arogya-setu-app-created-a-stir82","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य सेतु एप के मैसेज से पीडब्ल्यूडी दफ्तर में मचा हड़कंप, जाने क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य सेतु एप के मैसेज से पीडब्ल्यूडी दफ्तर में मचा हड़कंप, जाने क्या है पूरा मामला
Thu, 30 Apr 2020 12:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
arogya setu app
- फोटो : ट्वीटर।
गोरखपुर में बुधवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में स्थित पीएमजीएसवाई का एक कर्मचारी अपने कार्यालय से नीचे उतरा तो उसके मोबाइल में इंस्टाल आरोग सेतु एप पर रेड सिग्नल के नोटिफिकेशन आने लगे। इस पर कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसने अन्य कर्मियों को दी तो बताया गया कि कार्यालय के एक कर्मी की तबीयत कुछदिनों से खराब है, लेकिन कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं है। बताया जा रहा है बीमार कर्मचारी के जाते ही रेड सिग्नल का नोटिफिकेशन बंद हो गया।
विज्ञापन
निर्माण खंड भवन के अधिशासी अभियंता एपी भारती ने बताया कि कोरोना को लेकर अफवाह है। जिस कर्मचारी के बारे में कोरोना की बात कही गई वह पहले से बहुत बीमार है। वह ऑफिस आया था सही है, लेकिन करोना के लक्षण उसमें नहीं है।
विज्ञापन