{"_id":"5f51bf618ebc3e53ab7cfa47","slug":"recruitment-process-of-part-time-teachers-job-in-railways-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में अंशकालिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब से होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में अंशकालिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब से होगा आवेदन
Fri, 04 Sep 2020 09:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कोरोना काल में नौकरी के लिए परेशान युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के तहत गोरखपुर के स्कूलों में अंशकालिक शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। रेल प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कुल 20 शिक्षकों की भर्ती इंटरव्यू के जरिए होगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में निविदा भी निकाल कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। विभिन विषयों में टीजीटी सात और पीजीटी के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह इंटरव्यू 21 और 22 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को पांच सितंबर से नौ सितंबर के बीच सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ऑनलाइन फार्म भरकर आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन