फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Received proposal for investment of 2500 crores in six months

गीडा: छह माह में 2500 करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव, 5200 लोगों मिलेगा रोजगार

Fri, 30 Sep 2022 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Sep 2022 04:17 PM IST
सार

गीडा में जिन छह निवेशकों ने उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया था, उन सभी को भूखंड आवंटित कर दी गई है। इनमें पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने वाली वरुण वेबरेज के अलावा केयान डिस्टलरीज, सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स, तत्वा प्लास्टिक पाइप्स लिमिटेड, क्वार्ट्ज ओपलवेयर और आदित्य मोटर शामिल हैं।

विज्ञापन
Received proposal for investment of 2500 crores in six months
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में औद्योगिक विकास की रफ्तार अब तेज होने लगी है। पिछले छह महीने में गीडा में छह कंपनियों ने करीब 2500 करोड़ रुपये निवेश के साथ करीब 5200 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव दिया है। इन सभी कंपनियों को गीडा की ओर से 88.5 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है।

विज्ञापन


गीडा में जिन छह निवेशकों ने उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया था, उन सभी को भूखंड आवंटित कर दी गई है। इनमें पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने वाली वरुण वेबरेज के अलावा केयान डिस्टलरीज, सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स, तत्वा प्लास्टिक पाइप्स लिमिटेड, क्वार्ट्ज ओपलवेयर और आदित्य मोटर शामिल हैं।
विज्ञापन


इन छह निवेशकों के अलावा गीडा की तरफ से रेडीमेड गारमेंट उद्योग के लिए 40 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। 64 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए अलग से विज्ञापन जारी भी कर दिया गया है। मेसर्स सीपी मिल्क एंड फूल प्रोडक्ट्स की ओर से 118.3 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस फैक्ट्री में 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  यूपी से संसद में बोलेंगी गोरखपुर की दिव्यांशी श्रीवास्तव, दो अक्टूबर को होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पीएम गति शक्ति से सुदृढ़ होंगी गीडा की पांच परियोजनाएं

तेजी से बदल रहे औद्योगिक परिदृश्य के बीच गीडा की पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पीएम गति शक्ति से 177 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसमें गारमेंट पार्क के लिए लिए पीएम गति शक्ति से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 70 करोड़ रुपये, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (भगवानपुर-नरकटहा) के लिए 80 करोड़ रुपये तथा प्लास्टिक पार्क प्रोजेक्ट के लिए 12 करोड़ रुपये की सहायता चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई है।

गीडा की ओर से छह उद्योगों को करीब 88.5 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है। इन कंपनियों के द्वारा करीब 2500 करोड़ के निवेश के साथ 5200 लोगों को रोजगार का प्रस्ताव दिया है। - पवन अग्रवाल, सीईओ गीडा।

उद्योग एवं प्रस्तावित निवेश और रोजगार
आवंटी उद्यमी प्लॉट एरिया (मी.) निवेश (करोड़) रोजगार
वरुण वेबरेजेज 177310  1071.28 1500  
केयान डिस्टलरीज 79441 702 1000
सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट 20067.37  118.2 1000
तत्वा प्लास्टिक 22000.002 102.3 110
क्वार्ट्ज ओपलवेयर 20067.37 50 410
आदित्य मोटर    20067.37 20 400

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed