{"_id":"62188ead7861fd586943f31f","slug":"rebels-get-out-of-bjp-party-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा ने बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, कई बड़े नाम भी हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा ने बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, कई बड़े नाम भी हैं शामिल
Fri, 25 Feb 2022 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:39 PM IST
सार
जिलाध्यक्षों की शिकायत और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने निष्कासन की कार्रवाई की है। इसी तरह बलिया के जितेंद्र तिवारी, अवलेश सिंह और प्रवीण प्रकाश को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे चौरीचौरा से निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सिंह टप्पू को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। बांसगांव से चुनाव लड़ने वाले विजय पासवान को भी निष्कासित किया गया। दोनों ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने दूसरे प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए। लिहाजा, बगावत करके चुनाव लड़ गए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्षों की शिकायत और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने निष्कासन की कार्रवाई की है। इसी तरह बलिया के जितेंद्र तिवारी, अवलेश सिंह और प्रवीण प्रकाश को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से प्रत्याशी मान सिंह चौहान, सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से चुनाव लड़ रहे शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव और महराजगंज की सिसवा सीट से बगावत करके चुनाव लड़ रहे अजय कुमार श्रीवास्तव को भी निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन