फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravenshaw University Cuttack, Surguja, Raipur and Kashi Vidyapeeth in the quarter finals

बास्केटबॉल प्रतियोगिता: रावेंशा विवि कटक-सरगुजा, रायपुर और काशी विद्यापीठ क्वार्टर फाइनल में, DDU की टीम बाहर

Sun, 18 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 12:15 AM IST
सार

दिन का पहला मैच विनोबा भावे विवि, हजारीबाग और मणिपुर विवि, इंफाल के बीच खेला गया। इसमें हजारीबाग विवि ने 31-20 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच संत गहिरा गुरु विवि, सरगुजा, अंबिकापुर और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के बीच खेला गया। इसमें सरगुजा विवि ने 35-5 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Ravenshaw University Cuttack, Surguja, Raipur and Kashi Vidyapeeth in the quarter finals
टीम पर प्वाइ्ंटन बनाने का प्रयास करते खिलाड़ी।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल की टीमें शनिवार को तय हो गईं। रावेंशा विश्वविद्यालय कटक, सरगुजा विवि, पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर और काशी विद्यापीठ की टीमें अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल सात मुकाबले खेले गए। मेजबान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही डीडीयू की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

विज्ञापन

मैच में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, छत्तीसगढ़ ने 55-34 के अंतर से जीत दर्ज की। दिन का रोमांचक मैच जाधवपुर विवि कोलकाता और पं. रवि शंकर शुक्ल विवि, रायपुर के बीच खेला गया। इसमें रायपुर ने 33-30 से जीत दर्ज की।

दिन का पहला मैच विनोबा भावे विवि, हजारीबाग और मणिपुर विवि, इंफाल के बीच खेला गया। इसमें हजारीबाग विवि ने 31-20 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच संत गहिरा गुरु विवि, सरगुजा, अंबिकापुर और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के बीच खेला गया। इसमें सरगुजा विवि ने 35-5 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की।

तीसरा मैच नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मणिपुर और बर्दवान विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। बर्दवान विवि ने मैच को एकतरफा बनाते हुए 37-5 से जीत दर्ज की। पांचवा मैच विनोबा भावे विवि, हजारीबाग और रावेंशा विवि, कटक, ओडिशा के बीच खेला गया। इसमें कटक विवि ने 30-15 के अंतर से जीत दर्ज की।

दिन का अंतिम मैच बर्दवान विवि और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के बीच खेला गया। इस मैच में काशी विद्यापीठ ने 69-42 से जीत दर्ज की। मैच में काशी विद्यापीठ की प्रतिभा सिंह ने सर्वाधिक 21 व अन्नू उरांव ने 18 अंक हासिल किए। बर्दवान विवि की लक्ष्मी मंडल ने 11 अंक जुटाए।
विज्ञापन

पिछले सत्र की शीर्ष चार टीमें आज सीधे क्वार्टरफाइनल में उतरेंगी
इस प्रतियोगिता को लेकर प्रावधान है कि पिछले सत्र की शीर्ष चार टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने के लिए उतरती हैं। पिछले सत्र में शीर्ष चार टीमें कोलकाता विवि, उत्कल विवि भुवनेश्वर, बीएचयू और हेमचंद यादव विवि दुर्ग पिछले सत्र की शीर्ष चार टीमें रही थीं। ये चारों टीमें प्रतिभाग के लिए पहुंच चुकी हैं। रविवार को सुबह नौ बजे से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

शीर्ष चार टीमें होंगी क्वालीफाई
प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतने वाली चारों टीमें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष टीमें आपस में तीन-तीन मैच खेलेंगी। उन मैचों में जीत के आधार पर रैंकिंग तय होगी। अखिल भारतीय अंतर विवि चैंपियनशिप जैन यूनिवर्सिटी, बंगलूरू में 13 से 16 फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed