फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raptinagar expansion township and sports city scheme will come on ground in the new year

Gorakhpur News: नए साल में धरातल पर उतरेगी राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना

Mon, 01 Jan 2024 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Raptinagar expansion township and sports city scheme will come on ground in the new year
- गोरखपुर विकास प्राधिकरण की इन परियोजना के लिए दो कंपनियों ने डाली निविदा, भूमि मुद्रीकरण नीति के तहत होगा निर्माण
विज्ञापन


- नए साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री से भूमि पूजन की तैयारी

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की प्रस्तावित राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना का विकास भूमि मुद्रीकरण के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जारी रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल (आरएफपी) के तहत दो कंपनियों ने निविदा डाली है। जल्द ही ढांचागत विकास के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
मानबेला क्षेत्र में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना भूमि मुद्रीकरण नीति के तहत विकसित की जाएगी। निजी फर्म द्वारा यहां सड़क, नाली, बिजली आदि का विकास किया जाएगा। इसके बदले में उन्हें जमीन दी जाएगी। जिसपर निर्माण कर वे बेच सकेंगे। लगभग 170 एकड़ में राप्तीनगर टाउनशिप व 30 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स सिटी में निर्माण कार्य भी चयनित कंपनी को करना होगा। कंपनी का चयन होने के बाद जीडीए इस योजना को लांच करेगा। जनवरी महीने में ही इसका भूमि पूजन हो सकता है। खोराबार टाउनशिप की तरह इस योजना के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमि पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीडीए ने 207 एकड़ में लांच किया परियोजना
जीडीए की ओर से मानबेला में 207.47 एकड़ (83.96 हेक्टेयर) में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच की गई है। इसमें करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ढांचागत विकास के लिए विकासकर्ता निवेश कर सकेंगे।

30 एकड़ में बनेगी आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी

मानबेला क्षेत्र में बनने वाली जीडीए की महत्वाकांक्षी योजना राप्तीनगर विस्तार के 30 एकड़ में आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी का विकास किया जाएगा। इसमें खेलों से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इंडोर और आउटडोर खेलों के अभ्यास की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जा सकेगा।


राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना का विकास भूमि मुद्रीकरण के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जारी रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल (आरएफपी) की अंतिम तिथि पर दो कंपनियों ने निविदा डाली है। जल्द ही ढांचागत विकास के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed