फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rapti-Saryu overflowed..the waters of Nepal

Gorakhpur News: राप्ती-सरयू उफनाईं, नेपाल के पानी ने रोके बड़हलगंज-कछरांचल के कई रास्ते

Sat, 12 Aug 2023 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Aug 2023 10:07 AM IST
सार

कैंपियरगंज क्षेत्र के करमैनी-खड़खड़िया मार्ग से नकेली बेलमा रामकोला तक बनी पिच रोड भारी बारिश के कारण जगह-जगह कट गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है, जिससे तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Rapti-Saryu overflowed..the waters of Nepal
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से ज्ञानकोल गांव पूरी तरह पानी से घिर गया।

विस्तार

बीते दो दिनों से हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बड़हलगंज में रामजानकी मार्ग से जुड़े डेरवा से सूबेदारनगर इलाके की ओर से जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी आने से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। कछरांचल और दियारा के अलावा कोलखास-ज्ञानकोल के कई गांव बाढ़ के पानी से घिरते जा रहे हैं। यहां संपर्क मार्ग टूट गया है।

विज्ञापन


वहीं राप्ती नदी का जलस्तर डेढ़ सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। नदी अब खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे ही बह रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजस्व कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बीते 24 घंटे में रामजानकी मार्ग से जुड़े डेरवा से सूबेदारनगर माझा व मोहन पौहरिया, बैरिया खास, खोहिया पट्टी को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह राप्ती के बाढ़ का पानी ओवरफ्लो करने लगा है। इससे बाइक और चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन खरीदारी करें संभलकर, जल्दबाजी में हो सकता है नुकसान

वहीं नरहरपुर में सरयू (घाघरा) नदी की कटान कर रही है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि एक से दो दिनों में कछरांचल और दियारा के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर जाएंगे। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से विस्थापित गांव कोलखास व ज्ञानकोल पानी से घिर गए हैं। यहां के ग्रामीण हर साल बाढ़ की भीषण विभीषिका झेल रहे हैं।

बड़हलगंज क्षेत्र के अजयपुरा निवासी बीरबल यादव, संदीप यादव, मोहन पौहरिया निवासी विजयी यादव, मन्नू यादव, अजय तिवारी, सूबेदारनगर के प्रधान सत्यसेन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाशीष विश्वकर्मा आदि का कहना है कि बैरिया-सरया बंधा बन जाता तो हर वर्ष बाढ़ की मार नहीं झेलनी पड़ती। बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ फसल व पशुओं के चारे बह गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोई रास्ता बताओ... घर पहुंचने में न मिले जलभराव

पिच रोड कटने से आवागमन में असुविधा
कैंपियरगंज क्षेत्र के करमैनी-खड़खड़िया मार्ग से नकेली बेलमा रामकोला तक बनी पिच रोड भारी बारिश के कारण जगह-जगह कट गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान बैजनाथ उर्फ गुड्डू , अनिल, रामललित, जगपत साहनी, सिरपत साहनी, पारस, प्रदीप आदि लोगों का कहना है कि गांव के उक्त टोले के अलावा करीब 10 गांवों के लोगों का राप्ती के बंधे पर बने रास्ते से आना-जाना होता है।

(वित्त एवं राजस्व) एडीएम विनीत सिंह ने कहा कि गोरखपुर जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए पूरी निगरानी की जा रही है। इस संबंध में राजस्वकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed