फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhupr, Rapti river reached 93 cm above the danger mark, the process of increasing continues

Gorakhpur News: राप्ती नदी पहुंची खतरे के निशान से ऊपर, बढ़ने का क्रम जारी- जानें अभी किस निशान पर है जलस्तर

Tue, 16 Jul 2024 01:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

राप्ती नदी नेपाल में जहां से निकली है उस क्षेत्र में बारिश होने की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में राप्ती नदी का जलस्तर 20 सेंटी मीटर बढ़ने से वह खतरे के निशान से 93 सेंटी मीटर ऊपर पहुंच गई है। इससे जिले के 48 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। उसके बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। हालांकि नदी के उपरी हिस्से में जलस्तर घटना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
In Gorakhupr, Rapti river reached 93 cm above the danger mark, the process of increasing continues
राप्ती नदी पर गुरु गोरक्षनाथ घाट बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते चौबीस घंटे में राप्ती नदी का जलस्तर 20 सेंटी मीटर बढ़ने से वह खतरे के निशान से 93 सेंटी मीटर ऊपर पहुंच गई है। इससे जिले के 48 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। उसके बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। हालांकि नदी के उपरी हिस्से में जलस्तर घटना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दिन बाद यहां भी नदी का जलस्तर नीचे आना शुरू हो जाएगा। वहीं सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। सोमवार को नदी खतरे के निशान से 55 सेमी नीचे आ गई है। रोहिन भी नीचे आ रही है। गोर्रा लाल निशान के करीब पहुंच गई है। कुआनो खतरे के निशान से नीचे है।
विज्ञापन


 

In Gorakhupr, Rapti river reached 93 cm above the danger mark, the process of increasing continues
राप्ती नदी पर रामघाट पर बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
राप्ती नदी नेपाल में जहां से निकली है उस क्षेत्र में बारिश होने की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नदी खतरे के निशान से 93 सेमी ऊपर पहुंच गई। इससे उसके तटवर्ती क्षेत्र के 48 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं।

 

In Gorakhupr, Rapti river reached 93 cm above the danger mark, the process of increasing continues
तेजी से बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन उन गांवों पर नजर लगाए हुए है। राहत की बात यह है कि सरयू नदी खतरे के निशान से लगातार नीचे आ रही है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता का कहना है कि राप्ती का पानी सरयू में जाकर मिलता है। सरयू का जलस्तर लगातार घटने की वजह से काफी राहत है।

 
विज्ञापन

In Gorakhupr, Rapti river reached 93 cm above the danger mark, the process of increasing continues
राजघाट राप्ती नदी का बाढ़ का पानी बैकुण्ठ धाम तक पंहुचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राोहिन नदी भी उतार पर है। रोहिन का पानी राप्ती नदी में आता है। इससे राप्ती का जलस्तर बढ़ता है। इससे अनुमान है कि एक दिन बाद राप्ती का पानी नीचे उतरने लगेगा। गोर्रा राप्ती की सहयोगी नदी है। वह खतरे के निशान से मात्र 5 सेमी नीचे है।

राप्ती का जलस्तर घटने पर उस पर भी असर होगा। कुआनो का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन वह मुखलिसपुर में खतरे के निशान से 89 सेमी नीचे है। वहीं, बाल्मीकिनगर बैराज से सोमवार की शाम 1.75 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बावजूद इसके , गंडक नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह ने बतया कि राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उसके बाद भी अभी कोई चिंता की बात नही है। वंधों पर लगातार निगरानी की जा रही है। सभी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed