फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rapti near danger mark, Ghaghra river crossing

बाढ़ प्रभावित रेल खंडों पर तेजी से कराएं बचाव व मरम्मत कार्य : जीएम

Wed, 10 Jul 2024 06:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Rapti near danger mark, Ghaghra river crossing
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने मंगलवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष में बाढ़ प्रभावित रेल खंडों एवं रेस्टोरेशन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वीडियो लिंक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर रेखा यादव भी उपस्थित थीं। जीएम ने अफसरों को बाढ़ से रेल पटरियों के बचाव के उपाय और बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेजी से बचाव व मरम्मत कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र रेल सेवा बहाल करने के लिए विशेष तौर पर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन


बैठक में महाप्रबंधक ने सुरक्षित रेल संचालन और बाढ़ प्रभावित खंडों पर तेजी से रेस्टोरेशन कार्य कराने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने अत्यधिक वर्षा, जलभराव के कारण प्रभावित खटीमा-बनबसा, शाही-पीलीभीत, शाहगढ़-माला, भोपतपुर-पीलीभीत एवं नानपारा-मैलानी खंडों पर तेजी से पुर्नस्थापन कार्य कर संरक्षित रेल संचलन पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर की माॅनिटरिंग 24 घंटे की जाए। प्रभावित रेल खंडों के अनुरक्षण का कार्य तेजी से कर अतिशीघ्र रेल सेवा बहाल की जाए। जीएम ने क्षतिग्रस्त लाइनों एवं पुलों आदि की मरम्मत में उपयोगी वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित रेल खंडों पर सुचारु एवं सुरक्षित रेल परिचालन के लिए मानसून के लिहाज से संवेदनशील रेलपथों एवं पुलों की पेट्रोलिंग जरूरी है। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर रेखा यादव ने अपनी तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही पानी घटना शुरू होगा मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सभी संवेदनशील रेलपथों एवं पुलों की पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed