{"_id":"611d6ba98ebc3e7a17771fe7","slug":"ramgarhtal-now-laser-show-will-be-held-twice-on-naya-savera-gorakhpur-city-news-gkp405995410","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल: नया सवेरा पर अब दो बार होगा लेजर शो, सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल: नया सवेरा पर अब दो बार होगा लेजर शो, सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 19 Aug 2021 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:06 AM IST
सार
गर्मी के मौसम में संचालन का समय शाम 7:00 बजे एवं रात 8:30 बजे होगा। वहीं ठंड के मौसम में संचालन का समय शाम छह बजे एवं 7:30 बजे होगा।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र स्थित नया सवेरा पर अब रोजाना दो बार लेजर शो का आयोजन होगा। गर्मी के मौसम में संचालन का समय शाम 7:00 बजे एवं रात 8:30 बजे होगा। वहीं ठंड के मौसम (1 नवंबर से 28 फरवरी तक) में संचालन का समय शाम छह बजे एवं 7:30 बजे होगा।
नया सवेरा की सीढ़ियों पर बैठकर लेजर शो का आनंद उठाने के लिए 25 रुपये और कुर्सी पर बैठ कर देखने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। कोरोना के कारण बंद किए गए इस शो को सितंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जीडीए एक महीने के भीतर टेंडर निकालकर फर्म का चयन करेगा। तब तक के लिए जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने नगर आयुक्त से सफाई निरीक्षक के साथ सफाई कर्मियों की एक टीम उपलब्ध कराने को कहा है, जो नया सवेरा की नियमित सफाई करे।
विज्ञापन
सफाई पर आने वाले खर्च का वहन करने के लिए अब नया सवेरा पर आने वाले पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के रूप में एक दिन का 10 रुपये का टिकट लेना होगा। उपाध्यक्ष ने नियमित आने वालों को राहत देने का निर्णय किया है। यदि कोई चाहे तो 100 रुपये में पूरे महीने भर और 500 रुपये में साल भर के लिए पास प्राप्त कर सकता है।
पर्यटन के लिहाज से नया सवेरा पर किए जा रहे प्रयासों को लेकर उपाध्यक्ष ने मंगलवार की देर शाम नया सवेरा पर ही सचिव राम सिंह गौतम, अधीक्षण अभियंता आरएस दिवाकर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी और जल निगम के परियोजना प्रबंधक रतनसेन सिंह के साथ बैठक की।
सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नया सवेरा के कोने-कोने पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आने-जाने वालों को दिक्कत न ही इसलिए वाहन पार्किंग में ही पार्क कराए जाएंगे। अराजकता और गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
दूर होगी पेयजल की समस्या
नया सवेरा पर आने वाले पर्यटकों के लिए पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए नया सवेरा के द्वार पर जीडीए की ओर से शुद्ध पेय जल की व्यवस्था करायी जाएगी। जल निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि जेट्टी के पास पेय जल की व्यवस्था है। प्राणी उद्यान के पास भी यह व्यवस्था की जाएगी।