{"_id":"646fbe44b9ff78d32e02f324","slug":"ramgarhtal-area-becomes-no-waste-zone-fine-will-be-imposed-for-spreading-dirt-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-182079-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नो वेस्ट जोन हुआ रामगढ़ताल क्षेत्र, गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नो वेस्ट जोन हुआ रामगढ़ताल क्षेत्र, गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
- पैडलेगंज मोड़ से लेकर नया सवेरा तक को रखा जाएगा साफ–सुथरा
- खेलो इंडिया के तहत पैडलेगंज से नौका विहार तक हुई अभियान शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंक दिलाने के लिए अधिकारी हर तैयारी में जुटे हैं। शहर में गोलघर के बाद अब रामगढ़ताल इलाके नो वेस्ट जोन घोषित किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को पहले तो साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा, फिर जुर्माना लगाया जाएगा। खेलो इंडिया के तहत पैडलेगंज से नौका विहार तक इसकी शुरूआत हो चुकी है। सहायक नगर आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अफसर डॉ. मणि भूषण ने बताया कि इससे पूरे क्षेत्र के साफ सुथरा बनाने में मदद मिलेगी।
स्वच्छ सर्वेक्षण में 2023 की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसके तहत गोलघर को नो वेस्ट जोन घोषित करके कूड़ा उठाया जा रहा है। सुबह दुकान खुलने के पहले और रात में दुकान बंद होने के समय गाड़ियां पहुंच रही हैं। सड़क पर कूड़ा फैलाने पर जुर्माना तय किया गया है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रामगढ़ताल क्षेत्र को पैडलेगंज से नौकायन तक नो वेस्ट जोन बनाया गया है।
0000
रामगढ़ताल क्षेत्र की होगी साफ-सफाई, पर्यटक करेंगे सुखद अहसास
रामगढ़ताल का नौकायन, नौका विहार पर रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस वजह से सर्किट हाउस रोड पर बड़ी संख्या में ठेले वाली दुकानें लगती है। यहां आने वाले पर्यटकों के अलावा सुबह सवेरे लोग टहलने आते हैं। साथ ही वीआईपी मूवमेंट भी होता है। ऐसे में यहां की सफाई व्यवस्था से शहर की एक अलग छवि बनती है। इसे निखारने का फैसला नगर निगम ने लिया है। यहां चाट पकौड़ा, गन्ने का जूस, आइसक्रीम सहित अन्य दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन
0000
इतना तय है जुर्माना
- आवासीय भवन का खुले में कूड़ा डालने पर जुर्माना - 100 रुपये
- रेस्टारेंट के बाहर कूड़ा डालने पर 250 रुपये
- होटल के सामने कूड़ा फैलाने पर 1000
- हलवाई, चाट पकौड़ी, गन्ने का जूस, सब्जी और ठेला दुकानदारों से जुर्माना- 2000 रुपये
- व्यवस्था स्थल पर कूड़ा पात्र नहीं रखने पर 200 रुपये
00000
रामगढ़ताल स्थित नौका विहार पर जीरो वेस्ट रोईंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इस क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। धीरे-धीरे यह अभियान पूरे शहर में लागू होगा। पहले चरण में लोगों के जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग कूड़ा कचरा न फैलाएं।
डॉ. मणि भूूषण, सहायक नगर आयुक्त/ नोडल अफसर स्वच्छ भारत मिशन