{"_id":"65af5ac23121fa4ce7067f5a","slug":"ram-rath-will-provide-ayodhya-darshan-by-gorakhpur-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: 'रामरथ' कराएगी अयोध्या दर्शन, देना होगा बस यह मामूली शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: 'रामरथ' कराएगी अयोध्या दर्शन, देना होगा बस यह मामूली शुल्क
Tue, 23 Jan 2024 11:50 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:50 AM IST
सार
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन तक 138 किमी का किराया 203 रुपये होगा। बसें साढ़े तीन घंटे में श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
ayodhya Ram Mandir
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम मंगलवार से उनके लिए रामरथ बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतिदिन दो रामरथ बस अयोध्या के लिए चलाई ने जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर को दो रामरथ बसें मिल चुकी हैं। ये बसें गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। इसका शुभारंभ मंगलवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि रामरथ बसें अलग रंग की हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पहचानने में सुविधा होगी। ये बसें श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराएंगी। श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया हो, इसके लिए विशेष बसें संचालित की जा रही हैं। किराया भी साधारण बसों के बराकर ही रखा गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मुंबई में लॉटरी के नाम पर ठगी, 11 करोड़ की जालसाजी करने वाला गिरफ्तार
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन तक 138 किमी का किराया 203 रुपये होगा। बसें साढ़े तीन घंटे में श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाएंगी।