फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ram navami celebration in gorakhnath temple kamal nath did kanya pujan

इस वजह से सीएम योगी ने तोड़ी वर्षों की परंपरा, गोरखनाथ में अलग अंदाज में किया गया कन्या पूजन

Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
ram navami celebration in gorakhnath temple kamal nath did kanya pujan
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में इस बार अलग अंदाज में कन्या पूजन किया गया। गोरखनाथ मंदिर में हर साल नवरात्र में नवमी के दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम लंबे समय से होता आ रहा है। हर बार गोरक्ष पीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर में कन्याओं के पांव पखारते हैं उनका पूजन करते हैं उन्हें चुंदरी व दक्षिणा देकर विदा करते हैं।

विज्ञापन


वहीं इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से गोरक्ष पीठाधीश्वर मंदिर में पूजन तो हुआ लेकिन इस बार का स्वरूप थोड़ा बदला गया। मंदिर में करीब सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी कार्य करते हैं उनके परिवार के बच्चों का पूजन इस बार उनके घर जाकर मुख्य पुजारी कमलनाथ ने किया।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण अबकी बार कन्याओं को मंदिर में एकत्रित नहीं किया गया। मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी ने बताया कि सब कुछ पहले जैसा ही हुआ है फर्क सिर्फ इतना है कि मंदिर में जहां सैकड़ों की संख्या में कन्या एवं उनके परिजन एकत्रित होते थे वह नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ से बचने के लिए मंदिर परिसर में ही कर्मचारियों का आवास है कर्मचारियों के घर जाकर मुख्य पुजारी कमलनाथ ने कन्याओं का पूजन किया। कन्याएं घर के बाहर आईं वहां उनको चुंदरी उढ़ाई गई और अब लंच पैकेट में पूड़ी, सब्जी व मिष्ठान  कन्याओं को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed