फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ram Mandir Bhumi Pujan swami jitendranand saraswati invited from ayodhya

Ram Mandir Bhumi Pujan: गोरखपुर मंडल के इस शख्स के लिए अयोध्या से आया खास बुलावा

Wed, 05 Aug 2020 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan swami jitendranand saraswati invited from ayodhya
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को भी शामिल किया गया है। मूल रूप से कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा में जन्मे स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर क्षेत्र के लोग आह्लादित हैं। इससे पहले कुशीनगर के प्रोफेसर विनय पांडेय को भी भूमि पूजन के लिए आमंत्रण मिल चुका है।

विज्ञापन


रामपुर गोनहा में स्वर्गीय जनार्दन पाठक के घर जन्मे जितेंद्र पाठक पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद आरएसएस से जुड़ गए थे। पंडित मदनमोहन मालवीय के पौत्र व उच्चतम न्यायालय के जज गिरिधर मालवीय के संपर्क में आने के बाद गंगा महासभा से जुड़े और राष्ट्रीय महामंत्री बने।
विज्ञापन


ज्योतिष पीठ काशी के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का शिष्य बनने के बाद दंडी स्वामी की पदवी प्राप्त हुई। इसके बाद जितेंद्र पाठक से स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती हो गए। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री का पद संभालने के बाद इन्हें विश्व हिंदू परिषद की उच्च अधिकार प्राप्त समिति का सदस्य बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को अब भूमि पूजन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन्हें श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपक राय की तरफ से आमंत्रण पत्र भेजा गया है। बता दें कि इसकी सूचना मिलने पर इनकी मां अमरावती देवी, छोटे भाई देवेंद्र पाठक व बाल सखा भाजपा नेता डाक्टर निलेश मिश्रा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बस्ती जेल में 14 दिन गुजारे थे
राम मंदिर आंदोलन के दौरान वर्ष 1990 में शिला पूजन कार्यक्रम में स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर बस्ती जेल में रखा गया था। इनके साथ पूर्व विधायक दीपलाल भारती, राम विलास गुप्ता, राधे मद्धेशिया, विजय पांडेय, रामप्रसाद सिंह, बद्रीनाथ तिवारी उर्फ मिठाई बाबा, विश्व बंधु सिंह, शारदा यादव, सुनील सरकार आदि भी बस्ती जेल में 14 दिन तक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed