Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या में हो रहा है राममंदिर भूमि पूजन, उधर थाईलैंड में मनाया जा रहा है जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर भूमि पूजन का उत्सव देश के साथ ही साथ विदेशों में भी मनाया जा रहा है। थाईलैंड में अप्रवासी भारतीयों की ओर से पूजा की जा रही है। यहां स्थित हिंदू धर्म सभा विष्णु मंदिर को आज शाम को 1008 दीपों से प्रज्ज्वलित किया जाएगा। साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन भी होंगे।
विष्णु मंदिर के धर्मार्थ कार्य मंत्री अनंत प्रताप सिंह ने बताया है कि पूर्वांचल के लोगों के सहयोग से शताब्दी पूर्व इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2004 में मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे।
राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर अनंत ने बताया कि दीपोत्सव के साथ ही मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र पाठ व भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ है। समूचा कार्यक्रम हिंदू धर्मसभा के कार्यकारिणी व हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा किया जा रहा है।
उद्घाटन सभा के प्रधान गोपाल पांडेय ने किया। जबकि थेवन तिवारी, छांगुर तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, अशोक सिंह, त्रिनेत्र दुबे, राम प्रकाश ओझा, संगम शाही, अशोक मिश्रा, अंकित राव, अरूण पांडेय, मोहन मिश्रा, ब्रह्मनंद मिश्र, विजय सिंह, उषा मिश्रा, शोभा सिंह, विमला तिवारी, नीतू पांडेय, राधारमण शाही, दीपक दुबे कार्यकारी भूमिका में हैं।