{"_id":"64f0487de6d7abaf230f52ea","slug":"raksha-bandhan-husband-locked-wife-in-house-after-woman-insisted-on-going-to-parents-home-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला, नाराज पति ने घर में कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला, नाराज पति ने घर में कर दिया बंद
Thu, 31 Aug 2023 02:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:01 PM IST
सार
महिला रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाना चाहती थी। बुधवार को उसने पति से मायके जाने की इच्छा जाहिर की। यह सुनकर पति भड़क गया और गुस्से में आकर उसने घर में बाहर से ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन
महिला को गेट तोड़कर बाहर निकालने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद करने पर महिला को पति ने सुबह घर में बंद कर ताला लगा दिया। शाम तक महिला कमरे में ही बंद रही। बाद में उसने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर आरोपी कमरे में लगे ताले की चाबी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ताला तोड़कर महिला को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, महिला रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाना चाहती थी। बुधवार को उसने पति से मायके जाने की इच्छा जाहिर की। यह सुनकर पति भड़क गया और गुस्से में आकर उसने घर में बाहर से ताला बंद कर दिया।
इसे भा पढ़ें: हवाई सफर के लिए अब नगर निगम वसूलेगा सेवा शुल्क, हर यात्री को देने होंगे 100 रुपये
विज्ञापन
देर शाम तक ताला न खोलने पर महिला ने डायल 112 को सूचना दे दी। सूचना पर जगदीशपुर चौकी प्रभारी रामानुज सिंह यादव तुरंत मौके पर पहुंच गए और कमरे का ताला तोड़वाकर बाहर निकाला गया। पुलिस पहुंची तो पति मौके से फरार हो गया था।