फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajya Sabha MP Sanjay Singh said whatever BJP will not back down from speaking truth

निशाना: बस्ती में बोले राज्यसभा सांसद संजय सिंह, भाजपा चाहे जो करे सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे

Fri, 22 Oct 2021 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Oct 2021 04:14 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी से डर लगता है। क्योंकि पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर ही अपना संघर्ष जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Sanjay Singh said whatever BJP will not back down from speaking truth
सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जंग लगातार जारी है। सत्तारुढ़ भाजपा चाहे जो करे सच बोलने से हमें कोई नहीं रोक पाएगा। इस विधानसभा में बिना वोट बैंक के ही पार्टी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के लिए वोट बैंक नहीं बल्कि फ्री बिजली, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था मुद्दा है। जो लोग इसके साथ हैं वहीं हमारा वोट बैंक है॒।
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह शुक्रवार को बस्ती सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी से डर लगता है। क्योंकि पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर ही अपना संघर्ष जारी रखे हुए है।
विज्ञापन


फ्री बिजली के सवाल पर राज्य सभा सांसद ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में पार्टी ने रणनीति बनाकर बिजली व पानी फ्री दिया है। ठीक उसी प्रकार यहां भी यह कार्य किया जाएगा। अपने प्रदेश में 2.63 करोड़ लोग तीन सौ या उससे कम यूनिट बिजली का उपयोग करते हैं। इस पर कुल खर्च करीब 20 हजार करोड़ रुपये का आयेगा। उत्तर प्रदेश के बजट से यह रकम गरीबों पर खर्च किया जाएगा। बिजली को लेकर ऐसे ही दिल्ली में सरकार बनाने से पहले भी सवाल उठते थे, मगर आप ने वहां भी इसे किया। बिजली में लोगों को धोखे में विभाग रखता है। इसमें ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन का खेल है। इसी खेल को सत्ता में आने के बाद समाप्त कर तीन सौ यूनिट तक फ्री बिजली दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य सभा सांसद ने लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी से रौंदने के मामले को पुरजोर ढंग से उठाया। कहा जब तक सरकार की मारो और मुआवजा दो की नीति चलेगी तब तक यही हाल रहेगा। आम आदमी पार्टी इस नीति का विरोध करती है और न्याय की मांग करती है।

कांग्रेस के महिला टिकट दिए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चालीस वर्ष के शासन में महिला बिल तो कांग्रेस नहीं लाई अब यह सवाल भाजपा व कांग्रेस दोनों से है कि वह इस बिल को आखिर क्यों नहीं पास कर रही है। पार्टी इस बिल के समर्थन में रहेगी। कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के चलते देश की स्थिति को खराब होना बताया है। उनका यह बयान पूरी तरह सही है, मगर भ्रष्टाचार के मामलों में मोदी व योगी सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठाती, जो लोग इन मुद्दों को उठाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाती है। इसका जीता जागता उदाहरण मैं स्वयं हूं। मेरे खिलाफ अब तक 17 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।


उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रहार किया। कहा कि अभी तक पुलिस चोरी का मामला उठाती थी, चोर भागते थे, मगर योगी सरकार में पुलिस भाग रही है और चोर उनके कृत्यों का खुलासा का रहे हैं। वाराणसी में तिरंगा यात्रा पर कार्रवाई के लिए संजय सिंह सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed