फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rains in Badra, relief from humid heat

Gorakhpur News: झूम के बरसे बदरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 05 Sep 2023 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
rains in Badra, relief from humid heat
गोरखपुर। रविवार देर रात से सोमवार की भोर तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। अभी तीन-चार दिन मौसम के ऐसे ही खुशगवार बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन



पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। दिन में अधिकतम के साथ रात में न्यूनतम तापमान और आद्रता में गिरावट से लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन थे। रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लिया और शहर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद मौसम नम हो गया। रविवार की देर रात फिर झूक के बारिश हुई। जो सोमवार भोर तक होती रही। जिससे शहर में कई इलाकों की सड़कों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिससे रात का मौसम भी खुशगवार रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी तीन दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

-----
मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार अलर्ट जारी कर गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, महराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताया था। लेकिन दिन में तीखी धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे। हालांकि दिन में आसमान में बादल छाते रहे लेकिन बिना बरसे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed