फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three trains canceled due to heavy Rain water on Maniram-PPganj route

जरूरी खबर: मानीराम-पीपीगंज रूट पर चढ़ा बारिश का पानी, तीन ट्रेनें निरस्त

Fri, 27 Aug 2021 08:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 08:24 AM IST
सार

13 ट्रनों के बीच रास्ते से संचालित किया गया। काम तेज, आज हालात सामान्य होने के आसार हैं।

विज्ञापन
three trains canceled due to heavy Rain water on Maniram-PPganj route
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारी बारिश केे कारण लखनऊ मंडल के गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड पर स्थित मानीराम-पीपीगंज स्टेशनों के बीच गुरुवार को रेलवे ट्रैक के किनारे पानी जमा हो गया। इसके चलते तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गईं और 13 ट्रेनों को बीच रास्ते से संचालित करना पड़ा। पूरे दिन अधिकारी व कर्मचारी हालात को सामान्य करने में जुटे रहे। ट्रैक के किनारे गिट्टी और मिट्टी डालने का काम चलता रहा। उम्मीद है कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुई निरस्त
  • 26 अगस्त को जाने वाली 05033/05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू स्पेशल निरस्त रही।
  • मैलानी से 26 एवं 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 05009 गोरखपुर-मैलानी स्पेशल निरस्त रहेगी।
  • गोरखपुर से 26 एवं 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन
  • गोरखपुर से 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 02571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस हमसफर स्पेशल गोरखपुर के स्थान पर आनंदनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर-आनंदनगर के बीच निरस्त रहेगी।
  • विज्ञापन
  • छपरा से 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 05105 छपरा-नौतनवां स्पेशल गोरखपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन गोरखपुर-नौतनवां के बीच निरस्त रहेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नौतनवां से 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 05106 नौतनवां-छपरा स्पेशल गोरखपुर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन नौतनवां-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
  • नौतनवां से 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 08202 नौतनवां-दुर्ग स्पेशल गोरखपुर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर-नौतनवां के बीच निरस्त रहेगी।
  • गोरखपुर से 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल आनंदनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर-आनंदनगर के बीच निरस्त रहेगी।
  • गोरखपुर से 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 05069 गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल बढ़नी स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बढ़नी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed