{"_id":"5eeb37f58ebc3e4309576d84","slug":"railwayman-will-give-interviews-through-video-conferencing-in-railway-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देंगे इंटरव्यू, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बोर्ड लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देंगे इंटरव्यू, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बोर्ड लिया ये फैसला
Thu, 18 Jun 2020 03:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:16 PM IST
सार
- विभागीय परीक्षा में शामिल करने के लिए नई योजना
- पश्चिम रेलवे के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, सभी जोन के लिए निर्देश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में पदोन्नति के लिए ग्रुप बी संवर्ग की विभागीय परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए मुख्यालय या मंडल कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। जहां वे तैनात होंगे, वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन इंटरव्यू दे सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने भीड़ से होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे में ग्रुप बी में सहायक प्रबंधकों के पदों पर पदोन्नति की लिखित परीक्षा हो चुकी थी। लेकिन इंटरव्यू नहीं हो पा रहा था। संक्रमण के चलते रेलवे प्रशासन कर्मियों का इंटरव्यू नहीं करा पा रहा था। लिहाजा पश्चिम रेलवे प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसकी अनुमति दे दी है। सभी रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को भी इसके लिए निर्देशित किया है कि वे विभागीय परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का ऑनलाइन इंटरव्यू करा सकते हैं।
विज्ञापन
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए अगर जरूरत पड़ी तो रेलकर्मियों का साक्षात्कार वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराया जाएगा।