फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway station Jan Aahar Kendra will open till Diwali

गोरखपुर: दिवाली तक खुल जाएगा रेलवे स्टेशन का जन आहार केंद्र, यात्रियों को नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी

Tue, 12 Oct 2021 02:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Oct 2021 02:26 PM IST
सार

लॉकडाउन से ही जन आहार केंद्र को बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद सभी ट्रेनें चलने लगी हैं। वहीं यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई है। गोरखपुर जंक्शन से रोजाना 50 से 60 हजार यात्री सफर करने लगे हैं। इसके बाद भी यात्रियों को खानपान को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Railway station Jan Aahar Kendra will open till Diwali
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फिर से गरमागरम मनपसंद नाश्ता और स्वादिष्ट खाना मिलना शुरू हो जाएगा। स्टेशन प्रबंधन ने प्लेटफॉर्म नंबर दो स्थित जन आहार केंद्र को दिवाली से खोलने की तैयारी की है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जन आहार केंद्र को फर्म के हवाले कर दिया गया है। वहीं फर्म ने जन आहार के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लॉकडाउन से ही जन आहार केंद्र को बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद सभी ट्रेनें चलने लगी हैं। वहीं यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई है। गोरखपुर जंक्शन से रोजाना 50 से 60 हजार यात्री सफर करने लगे हैं। इसके बाद भी यात्रियों को खानपान को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


अधिकतर यात्री स्टेशन से बाहर जाते हैं तो कुछ स्टॉलों से चाय और बिस्किट से ही अपनी भूख मिटाते हैं। ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने प्लेटफार्म नंबर एक और गेट नंबर चार स्थित फास्ट फूड यूनिट को खोल दिया है। अब जन आहार के खुलने से यात्रियों को सस्ती दर पर नाश्ता व भोजन उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed