16 केंद्रों पर आज होंगी रेलवे भर्ती की परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल
पूर्वोत्तर रेलवे में 5196 पदों पर भर्ती के लिए शहर में मंगलवार को 16 केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा दो पॉलियों में होगी, 2415 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। पहली पॉली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पॉली में शाम 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।
गोरखपुर में सिर्फ पहले ही दिन परीक्षा होगी। गोरखपुर के साथ ही लखनऊ, बनारस, बरेली में भी केंद्र बनाए गए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर मुख्यालय के चेयरमैन के मुताबिक परीक्षा के लिए लखनऊ में 21 केंद्र, वाराणसी में 12 तथा बरेली और हल्द्वानी में एक-एक केंद्र पर परीक्षा कराई जाएगी। अगले तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड दिल्ली ने पूर्वोत्तर रेलवे में ग्रुप सी के 1279 और ग्रुप डी में 3917 के पद पर भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें तकनीशियन के अलावा गार्ड, क्लर्क, ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन आदि पद शामिल हैं। तीन वर्गों में नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा तीन चरणों में जून 2021 तक चलेगी।
तीन चरणों में होगी परीक्षा
भारतीय रेलवे स्तर पर पूर्वोत्तर रेलवे सहित 21 रेलवे भर्ती बोर्ड में ग्रुप सी और डी के (लेबल वन, नान टेक्निकल और लिपिकीय संवर्ग) 1.4 लाख पदों पर तैनाती के लिए सभी जोन में परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में देशभर के 2.4 करोड़ अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के दौरान के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन होगा।
- पहले चरण में आइसोलेटेडेट और मिनिस्ट्रीयल केटेगरी के लिए 15 से 18 दिसंबर तक परीक्षा होगी।
- दूसरे चरण में तकनीकी (एनटीपीसी केटेगरी) में 28 दिसंबर से मार्च 2021 तक विभिन्न तिथियों में परीक्षा होगी।
- तीसरे चरण में लेवल वन पदों के लिए अप्रैल से जून 2021 तक विभिन्न तिथियों में परीक्षा आयोजित होगी।