फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway officers and employees took the oath of integrity

Gorakhpur News: रेलवे के अधिकारियो और कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Railway officers and employees took the oath of integrity
- रेलवे में 30 अक्तूबर से शुरु हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह, पांच नवंबर को होगा समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में 30 अक्तूबर से 05 नवंबर तक भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरु हुआ है। महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने अपने कार्यालय परिसर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई।
उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को सदैव ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे बालिका इंटर कालेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सृष्टि गुप्ता ने प्रथम, सपना चौधरी ने द्वितीय तथा कृतिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सृष्टि गोंड, अनामिका सिंह एवं मानसी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी जय प्रकाश एवं सहायक सतर्कता अधिकारी मुकेश सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र में रेल कर्मचारियों के लिए सतर्कता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर इंजीनियर/सिग्नल राजीव लोचन पांडेय ने प्रथम स्थान, मुख्य नर्सिग अधीक्षक रेलवे चिकित्सालय अर्चना कुमारी ने द्वितीय एवं मुख्य नर्सिग अधीक्षक पिंकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed