फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway news Ambala Barauni Express Timings Changed know details of railway

जरूरी खबर: अंबाला बरौनी एक्सप्रेस का समय परिवर्तित, यहां पढ़ें रेलवे से जुड़ी तीन खबरें

Sat, 10 Jul 2021 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 12:44 PM IST
सार

सगौली मझौलिया रेलखंड पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें। मुंबई जाना होगा आसान, ट्रेनों का संचालन बढ़ा।

विज्ञापन
Railway news Ambala Barauni Express Timings Changed know details of railway
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने 04534 अंबाला-बरौनी विशेष गाड़ी के छपरा स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में 20 जुलाई से परिवर्तन कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिवर्तित समय के अनुसार 20 जुलाई से 04534 अंबाला-बरौनी विशेष गाड़ी छपरा स्टेशन पर रात 8.34 बजे के स्थान पर 8.10 पहुंचेगी तथा 8.44 बजे के स्थान पर 8.20 बजे छूटेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

 
सगौली मझौलिया रेलखंड पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे के सगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए सगौली-नरकटियागंज रेलखंड पर यातायात बाधित है। इससे गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन


मार्गपरिवर्तन
  • आनंद विहार टर्मिनस से 09 जुलाई को आने वाली 02558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आनंद विहार टर्मिनस से 09 जुलाई को आने वाली 05274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जाएगी।
  • मुजफ्फरपुर से 10 जुलाई को चलने वाली 02557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • रक्सौल से 10 जुलाई को चलने वाली 05273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग रक्सौल- सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जाएगी।
  • कोलकाता से 09 जुलाई को जाने वाली 05051 कोलकाता-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • दरभंगा से 10 जुलाई को जाने वाली 05251 दरभंगा-जालंधर सिटी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जाएगी।
  • दरभंगा से 10 जुलाई को जाने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • भागलपुर से 10  जुलाई को जाने वाली 09178 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • बरौनी से 10 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 09040 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
 
मुंबई जाना होगा आसान, ट्रेनों का संचालन बढ़ा
मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने विशेष गाड़ियों के संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। इन गाड़ियों का संचालन समय, मार्ग एवं रेक संरचना पहले की ही तरह रहेगी। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
05401 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 28 जुलाई एवं 04 अगस्त को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। वहीं 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 30 जुलाई एवं 06 अगस्त को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 23 एवं 30 जुलाई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05302 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 24 एवं 31 जुलाई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed